कहरा: गर्ल्स हाई स्कूल में जिले के 163 उच्च माध्यमिक विद्यालयों को 11वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र किए गए वितरित
Kahara, Saharsa | Mar 12, 2024 मंगलवार को गर्ल्स हाई स्कूल में जिले के 163 उच्च माध्यमिक विद्यालय को 11 वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र वितरित किए गए। मौके पर जिला शिक्षा विभाग के कर्मी रौशन कुमार ने बताया कि बिहार विद्यालय बोर्ड द्वारा भेजे गए प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिका विद्यालय को वितरित किए जा रहे हैं। उनके अनुसार 11 वीं की परीक्षा 13 मार्च से 20 मार्च तक चलेंगे।