कहरा: सदर थाना के गौतम नगर गंगजला में आपसी विवाद में चाचा ने भतीजे की आंख में मिर्ची डालकर की मारपीट, दो जख्मी
Kahara, Saharsa | Mar 12, 2024 सदर थाना के गौतम नगर गंगजला वार्ड 16 में घरेलू आपसी विवाद को लेकर छोटे चाचा पिंटू दास ने अपने ही भतीजे राजा कुमार की आंख में मिर्ची का पाउडर डालकर मारपीट किया है। पति को मार खाता देख जब बचाने गई पत्नी विमल देवी तो उसके साथ भी मारपीट किया गया है। जिस मारपीट में दोनों जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है।