कहरा: एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के तहत सहरसा जंक्शन पर कार्यक्रम आयोजित, PM मोदी ने वीसी के माध्यम से किए शिलान्यास व लोकार्पण
Kahara, Saharsa | Mar 12, 2024 आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से एक स्टेशन एक उत्पाद योजना सहित कई अन्य परियोजना का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसको लेकर सहरसा जंक्शन पर समारोह पूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर एलईडी के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए लोकार्पण का लाइव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।