अम्बाला: महिला ने ससुर पर बुरी नज़र रखने व पति के अन्य महिला से अवैध संबंध होने के लगाए आरोप, महिला थाने में मामला दर्ज
Ambala, Ambala | Apr 28, 2024 अंबाला जिले में विवाहिता ने ससुरालियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। विवाहिता के आरोप हैं कि ससुराल में उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध है तो ससुर खुश रखने की एवज में पूरा ख्याल रखने की बात कह रहा है। महिला थाने की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।