अम्बाला: अंबाला में भतीजे के सामने चाचा की मौत:उछल कर सड़क के बीच गिरा, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, युवक भी गंभीर घायल
Ambala, Ambala | Apr 28, 2024 अंबाला जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक्टिवा सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। ट्रक का पहिया शरीर के ऊपर से निकलने के कारण चाचा की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके भतीजे को भी चोटें आई है। मृतक की शिनाख्त गांव गोला निवासी भरपुर सिंह (49) पुत्र हरबंस के रूप में हुई है। हादसा साहा थाने के अंतर्गत आने वाले साबापुर मलिकपुर रोड पर हुआ।