अम्बाला: थाना महेशनगर में दर्ज चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, लगभग साढ़े चार लाख रुपए
कीमत के गहने बरामद
Ambala, Ambala | Apr 28, 2024 बीती 8 मार्च को थाना महेश नगर क्षेत्र के दयालबाग में अज्ञात आरोपियों द्वारा सोने चांदी के जेवरों समेत नकदी पर हाथ साफ करने के मामले में सीआईए 1 ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से करीब 4.50 लाख रुपए कीमत के गहने भी बरामद कर लिए गए हैं। आरोपियों का मेडिकल करवाने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।