अम्बाला: थाना पड़ाव में दर्ज चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार,चोरी का सामान बरामद
Ambala, Ambala | Apr 28, 2024 बीती 26 अप्रैल को थाना पड़ाव क्षेत्र के हुड्डा सेक्टर 34 से लोहे के छह कूप और 60 किलो सरिया चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अंबाला छावनी के पल्लेदार मोहल्ला वासी गुलभाग सिंह के रूप में हुई है। जिसको मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।