अम्बाला: अंबाला पुलिस ने जिला झज्जर से 11 साल से गुमशुदा हुए व्यक्ति को तलाश कर किया परिजनों के हवाले
Ambala, Ambala | Apr 28, 2024 हरियाणा के जिला झज्जर के गांव खोरड से 11 साल पहले एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। जिसे अंबाला पुलिस ने लाल कुर्ती चौकी एरिया से खोज निकाला। जिसे परिवार को आज सौंप दिया है। इस दौरान पिता ने नम आंखों से बताया है कि उसने बेटे को तलाशने की बहुत कोशिश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला यहां तक की वह तो अब बेटे के मिलने की उम्मीद ही छोड़ चुका था।