अम्बाला: थाना सेक्टर 9 में महिला एएसआई की वर्दी फाड़ने का प्रयास करने और मारपीट करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Ambala, Ambala | Apr 28, 2024 बीते दिन थाना सेक्टर 9 में चार लोगों ने महिला एएसआई के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की और उसकी वर्दी फाड़ने का प्रयास किया था। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिनमें एक महिला भी शामिल थी। पुलिस ने आज दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें कोर्ट के आदेशों पर अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया।