सिकंंदराबाद: सिरोधन कट के पास आयोजित जनसभा में पूर्व सीएम मायावती ने कहा, भाजपा भी कांग्रेस की तरह जांच एजेंसी का कर रही दुरुपयोग
सोमवार को सिरोधन कट के पास बसपा की ओर से जनसभा का आयोजन किया गया। आयोजित जनसभा में बसपा की पूर्व सीएम मायावती ने कहा कि बसपा सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति पर काम करती है। कांग्रेस की तरह भाजपा भी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। विकास के नाम पर किसानों की जमीन अधिकृत की जाती है। लेकिन उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिलता है।