खेरागढ़: खेरागढ़ के मलपुरा क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसलें तबाह, किसान संकट में
खेरागढ़ ब्लॉक के मलपुरा और आसपास के गांवों में अचानक बदले मौसम ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। शुक्रवार की रात 8 बजे से ही तेज हवा, आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों व मक्का की खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं। कई जगह कटाई के बाद खेतों में रखी फसल भी भीगकर नष्ट हो गई। किसानों का कहना है कि सालभर की मेहनत पर पानी फिर गया है। स्थानीय किसान संदीप सिंह समेत कई