मेरठ: पचगांव पट्टी अमर सिंह के जंगल में गोकशी, ग्रामीणों ने किया हंगामा, पुलिस पर गश्त न करने का आरोप
Meerut, Meerut | Apr 15, 2026 मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में पचगांव पट्टी अमर सिंह मार्ग पर जंगल में गोकशी की घटना सामने आई है। सूचना मिलने पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।