कासगंज: कासगंज में भीषण गर्मी के चलते नर्सरी से लेकर 8 तक के स्कूल के समय में किया गया बदलाव
कासगंज में बढ़ती गर्मी और अत्यधिक तापमान को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बड़ा आदेश जारी किया है। जनपद के नर्सरी से कक्षा 8 तक संचालित सभी बोर्डों के परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों का संचालन 30 जून से 4 जुलाई 2026 तक सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा।