गुना नगर: कोतवाली थाना पुलिस ने चोरी के मामले में 7 वर्षों से फरार एक स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
गुना कोतवाली थाना पुलिस ने स्थाई वारंटी पकड़ा है। 22 मई को थाना प्रभारी ने बताया, 2019 में आरोपी राजेश कुशवाह निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी गुना पर चोरी का मामला दर्ज हुआ था। आरोपी के जिला न्यायालय की कार्यवाही से फरार रहने पर स्थाई गिरफ्तारी वारंटी जारी था। 21 मई 2026 को सूचना पर आरोपी राजेश कुशवाहा उम्र 30 साल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।