शिवगंज: शिवगंज हत्याकांड में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी में देरी पर धरना जारी, ASP किशोर सिंह पहुंचे मौके पर
सिरोही जिले के शिवगंज में पोसालिया निवासी चिंटू सिंह उर्फ नरेंद्र सिंह हत्याकांड को लेकर जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी में हो रही देरी से नाराज लोगों ने एक बार फिर धरना स्थल पर एकत्र होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। धरनार्थियों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते ह