पूरनपुर: पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में हुए अलग अलग सड़क हादसों में सात लोग घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में हुए अलग अलग सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अलग अलग घटनास्थलों से राहगीरों व परिवार के लोगों की मदद से उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान ऋतिक और रुचि निवासी अर्जुनपुर लखीमपुर, राजेश और निक्की निवासी कलीनगर, प्रेमपाल वर्मा निवासी सिंगपुर थाना बंडा, ओमप्रकाश निवासी बहेड़ी बरेली, अमन पुत्र प्रेमपाल निवासी गुलालपुर थाना सेहरामऊ के रूप में हुई है।