बंशीधरनगर (नगर उंटारी): रांची में मां के इलाज के लिए आए युवक को साइबर अपराधियों ने बनाया निशाना, ₹69,396 उड़ाए
गंभीर बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल के चक्कर लगा रहे लोगों को साइबर अपराधी निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला नगर उंटारी थाना क्षेत्र के चितविश्राम निवासी प्रभाष कुमार पांडेय से जुड़ा है। प्रभाष पिछले एक माह से अपनी मां का रांची कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में इलाज करा रहे हैं। इसी दौरान साइबर अपराधियों ने झांसे में लेकर उनके दो बैंक खातों से कुल 69,396 रुपय