बैतूल नगर: शराब ठेकेदार के गुर्गों का हमला: चाकू-पाइप से 4 युवक घायल, एक गंभीर हालत में भोपाल रेफर
बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र में रविवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कथित तौर पर शराब ठेकेदार के गुर्गों ने चार युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना चिरापतला के पास शंकर ढाबे के नजदीक की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 6 से 6:30 बजे के बीच चार से पांच गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे आरोपियों का वहां मौजूद लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ।