बहराइच: कलवारनपुरवा में मेड़ काटने के विवाद में जमकर हुई मारपीट, दो भाई घायल, एक की हालत गंभीर
बहराइच के थाना रामगांव इलाके के कलवारनपुरवा गांव में मेड़ काटने के विवाद में जमकर मारपीट हुई है। इस मारपीट में दो भाई घायल हुए हैं। घायल शिवम जायसवाल और सूर्य प्रकाश के अनुसार, उनसे मेड़ काटने से मना करने पर विवाद शुरू हुआ था। दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज जारी है।