बहराइच: बहराइच जिला कारागार में बंदियों को नशीली दवाओं का सेवन न करने की दिलाई गई शपथ, आयोजित हुआ जागरूकता शिविर
नशीली दावों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस के मौके पर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश के निर्देश पर जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को नशीली दावों व अन्य नशा का सेवन न किया जाने की शपथ दिलाई गई। इसके साथ-साथ पुलिस लाइन में आयोजित जागरूकता शिविर में आरक्षण को नशे के रोकथाम की शपथ दिलाई गई।