आदिनाथ संप्रदाय द्वारा कश्मीर से कन्याकुमारी तक हिंदू जोड़ो यात्रा की करेंगे शुरुआत, नौ जनवरी से इसकी होगी शुरुआत
हिन्दू जनमानस में जागृति करने एवं हिन्दुओं के सोये हुए स्वाभिमान को जागृत करने के उद्देश्य से आगामी 9 जनवरी से श्रीनगर के लाल चौक से कन्याकुमारी तक भव्य 'हिन्दू जोड़ो यात्रा' का आयोजन किया गया है। जिसको लेकर धर्म की नगरी वाराणसी में सिगरा स्थित गांधी नगर में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।