बीदासर: गांव बालेरा में करंट लगने से युवक की हुई मौत
Bidasar, Churu | Jul 19, 2025 बीदासर। निकटवर्ती गांव बालेरा में 30 वर्षीय युवक की बिजली का करंट लगने से घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। शनिवार शाम करीब 8 बजे बीदासर थाने के एचसी रमेश कुमार मीणा ने बताया कि मृतक के बड़े भाई नाथा उर्फ नाथूराम ने लिखित रिपोर्ट दी कि मेरा छोटा भाई दाना राम मेघवाल खेत में काम कर रहा था, तथा काम करते समय विद्युत पोल में से करंट लगने से उसकी मृत्यु हो गई।