जमुई: ख़ैरा में ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की मौत का लाइव CCTV फुटेज आया सामने, पत्थराव और फायरिंग का भी वीडियो वायरल
Jamui, Jamui | Jun 13, 2026 खैरा में 10वीं की छात्रा मुस्कान कुमारी की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत मामले का लाइव तस्वीर घटना के तीसरे दिन शनिवार की सुबह 9:00 बजे सामने आई है। यह दर्दनाक हादसा CCTV में कैद हो गई है, जो इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल होने लगा है। जबकि आक्रोशित लोगों और पुलिस कर्मियों के बीच पत्थराव और फायरिंग का भी वीडियो वायरल हो रहा है।