परसिया: शिशु रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति के लिए परासिया विधायक अनशन पर बैठे, सरकार पर लगाया बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ का आरोप
परासिया सिविल अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति को लेकर परासिया विधायक सोहन बाल्मिक ने गुरुवार को दस बजे से एक दिन का अनशन शुरू किया। विधायक ने इसको लेकर पहले ही चेतावनी दी थी। दोपहर बारह बजे बडी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी मौके पर पहंुच गए। ढाई बजे सीएमएचओं के आने का इंतजार किया जा रहा था। इस बची तेज बारिश से अनशन स्थल भीग गया।