गुना नगर: हनुमान चौराहा: कोर्ट में भाई की जमानत कराने पहुंचे युवक से मारपीट, अदालत के सामने पेट्रोल डालकर जान देने की कोशिश
गुना के कैंट थाना क्षेत्र में युवक विजय रजक ने आरोप लगाया कि भाई की जमानत कराने कोर्ट पहुंचने पर उसके साथ वकीलों ने मारपीट की। शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से आहत होकर वह परिवार सहित कोर्ट के बाहर पहुंचा और पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने पहुंचकर सभी को सुरक्षित थाने ले जाकर जांच व कार्रवाई का भरोसा दिया।