हजारीबाग के संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट मैच के दौरान आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया। विधायक प्रदीप प्रसाद ने खुद को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई, वहीं सांसद मनीष जायसवाल ने इसे खेल भावना के विपरीत बताया। मैदान में सियासत का यह टकराव अब चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।