फिरोज़ाबाद: थाना रामगढ़ क्षेत्र की मंसूरी गली में बच्चों के विवाद में हुआ ख़ूनी संघर्ष, 4 लोग घायल
फ़िरोज़ाबाद के रामगढ़ क्षेत्र के गली मंसूरी से झूनी झड़प का मामला सामने आया है। संघर्ष में दोनों पक्षों की तरफ से 1 मासूम बालक 3 किशोर समेत 4 लोग घायल हुये है। घटना के अलाव तापने के दौरान बच्चों के बीच हुये विवाद की बजह बताई जा रही है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर आगे की कार्यवाही में जुट गयी है।