फिरोज़ाबाद: एका में कक्षा 11 की छात्रा गिरिजा बनीं एक दिन की प्रधानाचार्य, बसंत पंचमी पर दिए अनुशासन व अध्ययन के संदेश
एका के महर्षि परशुराम शिक्षण संस्थान में कक्षा 11 की छात्रा कु. गिरिजा को एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनाया गया। नवीन प्रधानाचार्या के निर्देशन में विद्यालय परिवार ने देव मंदिर पहुंचकर बसंत पंचमी का पावन पर्व माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर विधिवत पूजन के साथ मनाया। इसके पश्चात विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई,।