फिरोज़ाबाद: 25 जनवरी को एक शाम शहीदों के नाम, वीर जवानों के परिजनों का सम्मान कार्यक्रम, फ़िरोजाबाद क्लब में होगी वार्ता
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन (रजि.) फिरोजाबाद द्वारा 25 जनवरी 2026 को सायं पांच बजे से श्री रामचन्द्र पालीवाल ऑडिटोरियम में “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश के लिए बलिदान देने वाले वीर जवानों की विधवाओं व माता-पिता को सम्मानित किया जाएगा। उक्त जानकारी फ़िरोजाबाद क्लब में शुक्रवार दोपहर दो बजे वार्ता के दौरान आयोजकों ने दी।