पूरनपुर: बाल श्रम के खिलाफ अभियान में चार नाबालिगों को कार्यस्थलों से मुक्त कराया गया
पूरनपुर। बाल श्रम के खिलाफ गुरुवार को श्रम विभाग के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने कस्बे के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान होटल, पुस्तक और रेडीमेड कपड़ों की दुकानों से काम कर रहे चार नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया गया। अभियान में श्रम विभाग, जिला प्रोबेशन विभाग, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम शामिल रही।