जहानाबाद: पाली थाना पुलिस ने लालमन बीघा सहित कई जगहों से शराब मामले में 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, कार्रवाई जारी
पाली थाना क्षेत्र के लालमन बीघा सहित विभिन्न जगहों से शराब पीने के मामले में कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें रामाशीष यादव, कबीर प्रसाद ,साहुल कुमार, राजा कुमार और दीपक कुमार शामिल हैं। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई मंगलवार शाम करीब 7 बजे की जा रही है।