बाछङाऊ में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज।
विधायक मेघवाल ने सभा स्थल का किया निरीक्षण, कार्यकर्ताओं से किया सकारात्मक संवाद
आगामी 30 सितंबर को बाछङाऊ में प्रस्तावित मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्र में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने प्रस्तावित सभा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।
विधायक मेघवाल ने सभा स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम की रूपरेखा, मंच व्यवस्था, आमजन एवं कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था, आवागमन, पार्किंग, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली। उन्होंने संबंधित कार्यकर्ताओं से तैयारियों की प्रगति के बारे में चर्चा करते हुए सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।
इस दौरान विधायक मेघवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ सकारात्मक एवं आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ जुटें। उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े कार्यक्रम की सफलता सामूहिक प्रयास और बेहतर प्रबंधन से सुनिश्चित होती है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा एवं तत्परता से निभाए।
निरीक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम को लेकर अपनी तैयारियों एवं सुझावों से विधायक मेघवाल को अवगत कराया। विधायक ने कार्यकर्ताओं की बातों को गंभीरता से सुना और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा की। 30 सितंबर को प्रस्तावित मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विधायक मेघवाल के निरीक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
विधायक मेघवाल के निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट, अतिरिक्त जिला कलक्टर रविंद्र कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य, चौहटन उपखंड अधिकारी अनिल कुमार, बाछड़ाऊ पूर्व सरपंच मानाराम बेनीवाल, पूर्व सरपंच बालाराम मेघवाल, समाजसेवी रेखाराम, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश बेनीवाल सहित कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Barmer Police Balotra Police Rajasthan Police BJP Rajasthan BJP Barmer Bhajanlal Sharma
Barmer, Barmer | Sep 28, 2026