मगहर में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना का शुभारंभ समारोह, बैजनाथ रावत ने शिक्षकों को बांटे प्रतीकात्मक कार्ड
#संतकबीरनगर :
📍 मगहर के संत कबीर ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ समारोह आयोजित।
🔹 वाराणसी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना का शुभारंभ किया, जिसका जनपद में सजीव प्रसारण किया गया।
🔹 मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने शिक्षकों, शिक्षामित्रों, संविदा शिक्षकों और रसोइयों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना के प्रतीकात्मक कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
🔹 कार्यक्रम में जिलाधिकारी आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी तथा एमएलसी प्रतिनिधि अमरीश राय उर्फ मंटू राय मौजूद रहे।
🔹 मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 1.10 करोड़ छात्र-छात्राओं को डीबीटी के माध्यम से ₹1200 की धनराशि वितरित करने तथा 10 लाख शिक्षकों एवं संविदा कार्मिकों की सामाजिक सुरक्षा के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ एमओयू का भी शुभारंभ/हस्तांतरण किया।
🔹 समारोह में कंपोजिट विद्यालय खलीलाबाद एवं बकहा की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डीआईओएस उपेंद्र कुमार, बीएसए अमित सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, खंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षक, अनुदेशक एवं रसोइए मौजूद रहे।
🔹 कार्यक्रम के बाद बैजनाथ रावत ने निरीक्षण गृह में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ प्रेस वार्ता कर सरकार की शिक्षा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की।
#UttarPradesh #BreakingNews #santkabirnagar