भरगामा: भरगामा प्रखंड कार्यालय के आरटीपीएस काउंटर के पास जलजमाव के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा
भरगामा प्रखंड कार्यालय में अवस्थित आरटीपीएस काउंटर के पास जलजमाव व गंदगी से संक्रमण का खतरा बढ़ा जा रहा है। भरगामा प्रखंड परिसर में स्थित आरटीपीएस काउंटर के समीप जलजमाव व गंदगी के कारण प्रखंड क्षेत्र से आने वाले ग्रामीण सहित कार्यालय कर्मी सोमवार को समय 11 बजे के करीब परेशान नज़र आये.