सहारनपुर: थाना मण्डी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म व पॉक्सो के अभियुक्त को मंडी क्षेत्र से किया गिरफ्तार
थाना मण्डी पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे चिलकाना अड्डे के पास से नाबालिग से दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त मौ० जैद अली को गिरफ्तार किया है। 24 जुलाई को पीड़िता की तहरीर पर प्रारम्भिक मामला दर्ज किया गया था, जिसमें बाद में मामला पॉक्सो एक्ट के तहत बढ़ाया गया।