औरैया: फूड विभाग की बड़ी कार्रवाई, मस्टर्ड और रिफाइंड तेल के सैंपल फेल, भारी मात्रा में तेल किया गया सीज, महावीर गंज का मामला
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शनिवार दोपहर करीब 2 बजे सदर तहसील के पीछे स्थित श्याम ट्रेडर्स महावीर गंज औरैया पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की। मोबाइल फूड लैब से की गई जांच में मस्टर्ड ऑयल और रिफाइंड तेल के सैंपल फेल पाए गए। प्रारंभिक जांच में तेल में ऐसे तत्व पाए गए जो मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं।सूत्रों के अनुसार फर्म संचालक राजू बर