डुमरियागंज: डुमरियागंज में प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
डुमरियागंज में अधिवक्ताओं ने बुधवार को प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल 2025 के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया।उन्होंने कहा कि संशोधित बिल उन्हें मंजूर नहीं है।बाद में उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।डुमरियागंज में आदर्श बार एसोसिएशन व बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में समस्त अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता संशोधन अधिनियम 2025 का विरोध किया