जहानाबाद: टेहटा बायपास पर स्कॉर्पियो की टक्कर में पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, पत्नी गंभीर घायल
टेहटा बायपास पर एक हृदयविदारक घटना सामने आई है जिसमें एक तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक पर सवार पति पत्नी एवं एक बच्ची में से दो की दर्दनाक मौत हो गई जबकि महिला को गंभीर हालत में इलाज जारी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।