वाराणसी में जनगणना की शुरुआत, नगर निगम क्षेत्र में ऑनलाइन माध्यम से करवाई जा रही है
वाराणसी में वर्ष 2011 के बाद अब जनगणना की शुरुआत हो गई है। यह देश की पहली सत प्रतिशत डिजिटल जनगणना शुरू की गई है। पहले चरण के तहत स्व गणना की खिड़की वाराणसी नगर निगम की तरफ से सभी जोन में खोली गई है जो 21 मई तक चलेगी। इस जनगणना में 33 सवालों के एक प्रश्नावली भरना पड़ रहा है।जनगणना को लेकर लोगों ने सराहना की है।