परिहार: परिहार पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
परिहार थाना पुलिस ने न्यायालय से निर्गत वारंट के आलोक में कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर की।गिरफ्तार आरोपियों में बिशनपुर गांव निवासी वारंटी संतोषी राय तथा परवाहा गांव निवासी वारंटी देवेंद्र ठाकुर शामिल हैं। दोनों के खिलाफ न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था