नवाबगंज: देवा में 4 वर्षीय मासूम गर्म पानी में गिरकर झुलसा, प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ सिविल अस्पताल किया गया रेफर
बाराबंकी में देवा क्षेत्र के हुसैनमऊ गांव में एक चार वर्षीय मासूम फैजान गर्म पानी से भरे बर्तन में गिरने से गंभीर रूप से झुलस गया। यह घटना बच्चे के घर में खेलते समय हुई।परिजनों ने बच्चे की चीख सुनकर उसे तुरंत बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह काफी हद तक झुलस चुका था। इसके बाद परिजन फैजान को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा ले गए।