ज़मानिया: ईरान-इजराइल तनाव के बीच गाजीपुर में बिजली विभाग हाई अलर्ट पर, स्मार्ट मीटर को लेकर फैली भ्रांतियों पर AC का बयान
गाजीपुर में बढ़ती गर्मी और वैश्विक स्तर पर ईरान-इजराइल तनाव के बीच बिजली विभाग हाई अलर्ट पर आ गया है, जहां सभी उपकेंद्रों को सतर्क रहने और फॉल्ट होने पर तुरंत मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं ताकि निर्बाध आपूर्ति बनी रहे। अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने बताया कि जिले के सभी ट्रांसफार्मरों को सक्रिय रखा गया है और बढ़ती खपत को देखते हुए विशेष निगरानी की जा रही है।