बेगूसराय: मैदा बभनगामा निवासी युवक को खगड़िया में गोली मारी गई, घायल बेगूसराय के निजी अस्पताल में भर्ती
वीरपुर थाना क्षेत्र के मैदा बभनगामा निवासी युवक कृष्ण कुमार को ननिहाल खगड़िया में अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया है. घायल का इलाज बेगूसराय के एक निजी क्लीनिक में किया जा रहा है. इस बात की सूचना मंगलवार की देर शाम 07:00 बजे मिली. घायल की स्थिति नाजुक बताई जा रही है.