बेगूसराय: गांधी स्टेडियम में जिला प्रशासन ने मकर संक्रांति कार्यक्रम आयोजित किया, पतंग प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ
कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में मकर संक्रांति महोत्सव- 2025 का आयोजन मंगलवार की दोपहर 03:00 बजे गांधी स्टेडियम में किया गया. कार्यक्रम के दौरान पतंग प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न किया गया.