बेगूसराय: पोखरिया से 4.68 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया से 4.68 लीटर विदेशी शराब के साथ 01 अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी मंगलवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने कहा कि बेगूसराय पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी है.