बेगूसराय: बेगूसराय में फर्जी फेसबुक प्रोफाइल से अश्लील वीडियो डालने के मामले में FIR दर्ज, पुलिस कर रही जाँच
फेसबुक पर फेक प्रोफाइल बनाकर वीडियो और फोटो अपलोड करने का मामला साइबर थाना में दर्ज किया गया है. इस बात की जानकारी साइबर थाना द्वारा मंगलवार की शाम 05:00 बजे दी गई. इस संबंध में मंसूरचक थाना क्षेत्र के रसीदपुर निवासी अरविंद चौरसिया ने बताया कि वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के रूपनारायनपुर निवासी विपीन कुमार मेरी बेटी के नाम से फेक आईडी चलाता है.