कोचस: रोहतास पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया, तीन गिरफ्तार, बरामद हुए पांच चोरी के ट्रैक्टर और एक बाइक
Kochas, Rohtas | Apr 6, 2026 रोहतास जिले में लगातार हो रही ट्रैक्टर चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने चोरी के पांच ट्रैक्टर सहित अन्य सामान भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रोहित कुमार निवासी नौवा, थाना- दिनारा), चंदन कुमार...