संजय नगर ग्वालटोली क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी एक चोरी की वारदात को स्थानीय लोगों की सतर्कता से नाकाम कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, एक आरोपी चोरी की नीयत से एक घर में घुसा था। इसी दौरान घरवालों और आसपास के लोगों को आहट हुई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।