गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों से 2 वारंटी और 7 लोग गिरफ्तार
गया एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।एसएसपी ने शुक्रवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि गुरुवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से विशेष अभियान मे हत्या कांड,हत्या का प्रयास कांड,आर्म्स एक्ट,वारंट,शराब सहित अन्य कांडों में 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।