नरकटिया: सिकरहना नदी में मिल का रसाईनिक पानी छोड़ने से नदी का पानी हुआ दूषित,जटवा सहित अन्य गांव के लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ
सिकरहना नदी का पानी मिल के रसायनयुक्त पानी छोड़ने से पूरी तरह दूषित हो गया है।जिससे नदी की मछलियां मर गई, वहीं किसानों की खेती भी चौपट हो गई है। जटवा,सेमरा,मोखलिशपुर, गोबरी,जटवा, खैरी,सिसवनिया,मोहमदपुर,खैराघाट व अजगरवा के लोगों ने तत्काल प्रशासन से मिल द्वारा पानी छोड़ने पर रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि दुर्गंध से घरों में रहना मुश्किल हो गया।